करीना कपूर का एआई द्वारा जनरेटेड वीडियो वायरल, फैंस ने उठाए सवाल
कराची में एक रेव पार्टी के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का एआई से बनाया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उनके प्रशंसक अपनी नाराजगी जता रहे हैं और इस वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, करीना कपूर का यह एआई वीडियो डीजे हमजा हैरिस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें करीना का AI अवतार भीड़ के बीच नाचता दिख रहा है। वीडियो में करीना को औपचारिक कपड़ों में दिखाया गया है और बैकग्राउंड में उनकी फिल्म “कभी खुशी कभी गम” का मशहूर “पू” डायलॉग सुनाई देता है।
वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है “POV आप कराची, पाकिस्तान में रेव पार्टी में हैं और करीना कपूर का AI वीडियो शुरू होता है और वह नाचने लगती हैं।” लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद भारत में करीना के फैंस ने इसे नापसंद कर रहे हैं और डीजे से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। करीना के इस एआई वीडियो से भारत में उनके फैंस काफी नाराज हैं और इस वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “ये एनीमेशन बहुत खराब है?” एक और फैन ने लिखा, “करीना देख लें, उससे पहले इसे हटा दो।” एक और फैन ने लिखा, “डांस मूव्स बहुत खराब हैं, बेबो नाराज हो जाएगी!” करीना निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म “दायरा” में नजर आएंगी, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आ सकते हैं। फिल्म में पृथ्वीराज एक पुलिसवाले का किरदार निभा सकते हैं।
More Stories
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर बड़ा फैसला, पहले विदेशों में दिखेगी फिल्म
फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर 30...
निक जोनस को पसंद है ‘तौबा तौबा’, अब इंडियन खाने के भी हुए मुरीद
निक जोनस एक बार फिर इंडियन खाने को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर ने अपने भाई जो जोनस के साथ...
कोर्ट में बदला फैसला, संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी
अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की निजी जिंदगी से जुड़ा एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।...
सोशल मीडिया पर भूमि और उनकी टीचर के बीच छिड़ी बहस
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विरोध प्रदर्शन के...
विरोध प्रदर्शन में भाषा की मर्यादा पर भूमि पेडनेकर का बड़ा बयान
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र...
सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की सलमान खान ने की अपील
छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेता सलमान खान ने पहले छात्रों के...

Average Rating