पैपराजी से तंग आए जस्टिन बीबर, वायरल वीडियो में दिखा स्टार का गुस्सैल रूप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जस्टिन बीबर अपना आपा खोते हुए गुस्से में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपना गुस्सा वहां मौजूद पैपराजी पर निकाल रहे हैं। इसके अलावा कह रहे हैं कि उन्हें बस पैसे की चिंता है। आखिर क्यों भड़के पॉप गायक? जानिए पूरी वजह।
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ यह घटना कैलिफोर्निया में घटी, जहां वह अपने दोस्त के साथ एक कॉफी शॉप में गए थे। एंट्री करते समय ही एक फोटोग्राफर ने उन्हें कुछ कहा, तो उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया और जवाब दिया कि आप पहले से ही उन्हें जानते हैं। इसके बाद वह एक पैपराजी के पास गए और आरोप लगाया कि वे यहां सिर्फ पैसे के लिए यहां आए हैं। साथ ही वह अपनी उंगलियों से पैसा पैसा पैसा का इशारा करने लगे।
जस्टिन बीबर ने पैपराजी पर पैसे के लिए आने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ पैस की परवाह है, इंसान की नहीं। यह कहते हुए उन्होंने पैपराजी के कैमरे को ढकने की कोशिश की। इसके साथ ही पॉप स्टार बीबर ने उनसे चले जाने की मांग की। गुस्से में उनका यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जस्टिन बीबर एक कनाडा मूल के सिंगर है, जिनकी लोकप्रियता भारत में भी खूब है। भारत में अंग्रेजी गानों का चलन जस्टिन के गाने ‘बेबी’ से शुरू हुआ था। महज 20 की उम्र में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले जस्टिन 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating