पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड की बेटी दीपा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करेगी योग
उत्तराखंड की बेटी 11 साल की दीपा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करेगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 11 साल की दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर की है।
वहीं दीपा के पिता महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर कार्यरत हैं, वहीं किशन गिरि की बेटी दीपा गिरि का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है। योग दिवस पर 21 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योग कार्यक्रम होगा।
तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा गिरि अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वह नौ साल की उम्र से योग कर रही हैं। भविष्य में योग के क्षेत्र में ही करियर बनाना चाहती हैं। दीपा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई।
राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड होना है जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। दीपा ने बताया कि जब मुझे पता चला कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंच रहे है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं बहुत खुश हूं। अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल ने बताया कि दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं। दीपा की इस उपलब्धि पर सावित्री दुग्ताल, कंचन रावत के साथ ही दीपा के पूर्व स्कूल छावनी प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका हेमा कांडपाल, मनोज मैठाणी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating