BBC एंकर पर महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला, चैनल ने 2019 से पहले की सुरक्षा चूक को किया स्वीकार
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के एक प्रेजेंटर (एंकर) पर चार महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। प्रेजेंटर को जेल भी भेज दिया गया है। हालांकि, छह साल पहले इस घटना के लिए चैनल ने अब बिना शर्त माफी मांगी है। चैनल ने स्वीकार किया कि साल 2019 से पहले चार महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए थे। साल 2019 के बाद चैनल ने ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करने वाले कर्मचारियों के लिए अपनी सहायता में सुधार किया है। चार महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम न उठाने पर चैनल ने माफी मांगी है।
बीबीसी रेडियो लीड्स के पूर्व प्रस्तोता (एंकर) एलेक्स बेलफील्ड को सितंबर 2022 में चैनल 5 के होस्ट और बीबीसी रेडियो 2 के डीजे जेरेमी वाइन सहित प्रसारकों के खिलाफ चार उत्पीड़न के आरोपों में जेल भेजा गया था। चैनल ने स्वीकार किया कि जब बेलफील्ड के हाथों चार महिला कर्मचारियों को भी दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, तो वह पर्याप्त कार्रवाई करने में विफल रही।
चैनल ने कहा कि बीबीसी के लिए काम करने वाले लोग अक्सर लोगों की नजरों में रहते हैं और जांच के दायरे में रहते हैं, लेकिन यह अस्वीकार्य है कि कोई भी व्यक्ति लगातार दुर्व्यवहार का शिकार हो। रोजिना ब्रीन, एलिजाबेथ ग्रीन, स्टेफनी हर्स्ट और हेलेन थॉमस दुर्व्यवहार की शिकार बनी थीं।
बीबीसी ने कहा कि चैनल अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इन चार महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ इसके लिए हमें गहरा खेद है और इस घटना के लिए हम पूरी तरह से और बिना शर्त माफी मांगते हैं।
More Stories
गैस कटर और भारी मशीनों से काटकर निकाले जा रहे यात्री; स्पेन रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
यूरोपीय देश स्पेन से रविवार को एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। कोर्डोबा प्रांत...
ईरान में जल रहा है विद्रोह का लावा, सुरक्षाबलों के जनाजे के बीच अमेरिका को दी गई खौफनाक धमकी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जुबानी जंग अब जानलेवा धमकी तक पहुँच गई है। ईरान में जारी हिंसक...
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के कड़े तेवर और बढ़ते तनाव से दुनिया में हलचल।
तेहरान/नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों...
WWE के विंस मैकमोहन पर लगे गंभीर आरोप, विवादों के बीच कंपनी के शेयर बेचने लगे
WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन ने बेचे 250 मिलियन डॉलर के टीकेओ स्टॉक्स, नए एंटरटेनमेंट बिज़नेस की तैयारी WWE...
ग्रीस और तुर्किये में भूकंप से हाहाकार, 6.2 तीव्रता के झटके; तुर्की में तबाही की चेतावनी
एथेंस/अंकारा: ग्रीस के डोडेकेनीज द्वीप समूह में मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल...
आग का कहर जारी: कनाडा में हजारों लोगों को निकाला गया, हवा हुई जहरीली
कनाडा के तीन प्रांतों में जंगल की आग ने गंभीर रूप ले लिया है। आग की भयावहता को देखते हुए...

Average Rating