संभल में एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने कहा- दोनों त्योहार शांति से मनाए गए, कहीं भी कोई शिकायत नहीं

Read Time:3 Minute, 5 Second

देशभर में होली का पर्वा मनाया जा रहा है। साथ ही रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी पढ़ी गई। देशभर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट रही। वहीं संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। जुमे की नमाज होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। यूपी के बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और संभल समेत कई जनपदों की मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया है। ताकि होली के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति पैदा ना हो। संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि आदेशों के अनुसार, सब कुछ ठीक से पालन किया गया। चीजों को प्रबंधित किया गया। शांति थी। होली और नमाज दोनों ठीक से संपन्न हुए। हर जगह फोर्स मौजूद थी। वहीं दूसरी तरफ संभल की एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने कहा कि हम दोनों ही त्योहार शांतिपूर्वक मनाने में कामयाब रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स तैनात की गई थी। सब कुछ ठीक से हुआ। वहीं होली समारोह पर संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि सभी ने बहुत प्यार से होली मनाई है। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। अब नमाज का समय है और नमाज भी आराम से अदा की जाएगी।

संभल में कड़ी सुरक्षा में होली पर्व मनाया जा रहा है, उधर संभल की जामा मस्जिद में भी 2.30 नमाज अदा करने के लिए नमाजी पहुंचे। रमजान माह के दूसरे जुमे के अवसर पर नमाज अदा करने के लिए नमाजी संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की।  इससे पहले, संभल में एक मस्जिद के पास से होली का जुलूस गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।  सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि “सभी ने प्रेम से होली मनाई है। अब लोग नमाज अदा करने जा रहे हैं, वह भी शांतिपूर्वक होगी। होली का जुलूस बहुत बड़ा था, जिसमें करीब 3000 लोग शामिल हुए थे, लेकिन सब कुछ शांतिपूर्वक हुआ है।” संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि “सभी खुश हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेल रहे हैं। हमें सभी का सहयोग मिल रहा है।”

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *