CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात, कानोड़ की शॉप से 57 करोड़ का सामान चोरी
उदयपुर के कानोड़ बस स्टैंड पर अनुपम इलेक्ट्रिक में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से करीब 1.57 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद चोरी हो गए। चोर दुकान में रखी हिसाब-किताब की डायरी भी अपने साथ ले गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान के सामने से चार संदिग्ध व्यक्ति भागते हुए नजर आए हैं। दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता ने बताया कि वह जेवर गिरवी रखकर पैसे उधार देने का काम करता है। लक्ष्मीलाल मेहता हमेशा की तरह शनिवार शाम 6:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 4 बजे पड़ोसी दुकानदार कार्तिक लक्षकार ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक शटर खुला था, लेकिन टूटा हुआ नहीं था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने इसे बेहद शातिर तरीके से खोला होगा।
दुकान के अंदर जाने पर मेहता ने देखा कि लॉकर भी टेक्निकल तरीके से खोला गया था। इसमें रखे ढाई लाख रुपये कैश, 150 किलो चांदी और 20 तोला सोने की ज्वेलरी गायब थी। मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार इनकी कुल कीमत 1.54 करोड़ रुपये आंकी गई है। सूचना मिलते ही कानोड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक संदिग्ध बाइक को जब्त किया है। भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर भी जांच में जुटे हैं। दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता का कहना है कि उनकी दुकान पर 100 से अधिक गांवों के लोग आते हैं और गिरवी रखकर पैसे लेते हैं। इस चोरी में न सिर्फ जेवर और नकदी बल्कि ग्राहकों का पूरा हिसाब-किताब भी चोरी हो गया है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है।
More Stories
उद्धव ठाकरे बोले- ‘गद्दारों’ को भरोसा दिया जा रहा कि PM उनके साथ हैं
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए...
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...
पंजाब में फिर किसान बनाम सरकार, अमन अरोड़ा के कार्यक्रम का विरोध
सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों...
PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के...
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...

Average Rating