22 और 23 मार्च को चौथा शनिवार और रविवार, इसके बाद 25 मार्च तक बैंक हड़ताल के कारण सेवाएं रहेंगी बाधित
देहरादून:- यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मांगें पूरी न होने पर 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च तक हड़ताल कर आंदोलन का आह्वान किया है। उनकी मुख्य मांग बैंक सेवा कार्य सप्ताह में सिर्फ पांच दिन करने की है। वहीं, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कुल चार दिन शहर में बैंक की सेवाएं बाधित रहेंगी।
सप्ताह में सिर्फ पांच दिन हो बैंकिंग सेवा
- नेशविला रोड स्थित कार्यालय में यूएफबीयू संयोजक इंद्र सिंह रावत ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले काफी समय से मांग की जा रही है कि सभी संवर्ग में पर्याप्त भर्ती और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
- बैंकिंग सेवा सप्ताह में सिर्फ पांच दिन हो।
- निष्पादन समीक्षा और पीएलआइ पर हाल ही में दिए गए सरकारी निर्देश को तत्काल वापस लिया जाए।
- जनता की ओर से दुर्व्यवहार की स्थिति पर बैंक कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम हों।
- पीएसबी में अधिकारी निदेशक के पद को भरा जाए।
यह भी हैं मांगें
- सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना की तर्ज पर आयकर से छूट के साथ ग्रेच्युटी अधिनियम की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया जाए।
- बैंकिंग में आउटसोर्सिंग भर्ती की प्रथा समाप्त कर पर्याप्त भर्ती हो।
यूएफबीयू संयोजक इंद्र सिंह रावत ने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी क्रम में अब यूएफबीयू ने 48 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating