26 मार्च को चंडीगढ़ में विधानसभा घेरने की योजना, एसकेएम ने किसानों को बुलाया
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से एक बार फिर से पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ कूच का एलान किया गया है। इस बार एसकेएम की तरफ से पंजाब विधानसभा घेरने की तैयारी की जा रही है। किसानों ने 26 मार्च को पंजाब विधानसभा की तरफ कूच का एलान किया है। सेक्टर-34 ग्राउंड में किसान एकत्रित होंगे और विधानसभा की तरफ कूच करेंगे। इससे पहले पांच मार्च को एसकेएम की तरफ से चंडीगढ़ कूच की कोशिश की जा चुकी है। हालांकि चंडीगढ़ की सभी सीमाएं पुलिस ने सील कर दी थी, जिस वजह से किसान चंडीगढ़ में घुस नहीं पाए थे। वहीं, किसानों ने सीएम मान को मांगों को लेकर खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन सीएम मान के बैठक में न पहुंचने पर मोर्चे ने उनकी आलोचना की और कहा कि मान अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
एसकेएम नेता उगराहां ने कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत ने हमसे 5 मार्च के विरोध प्रदर्शन की हमारी योजना के बारे में पूछा, जिस पर हमने जवाब दिया कि चर्चा लंबित है और उसके बाद हम विरोध प्रदर्शन की अपनी योजना पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नाराज हो गए और बैठक से चले गए। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनके दरवाजे किसानों के साथ बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं, लेकिन आंदोलन के नाम पर जनता को असुविधा और परेशान करने से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है, ताकि रेलवे या सड़क अवरोधों के माध्यम से आम आदमी को परेशानी से बचाया जा सके।
More Stories
उद्धव ठाकरे बोले- ‘गद्दारों’ को भरोसा दिया जा रहा कि PM उनके साथ हैं
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए...
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...
पंजाब में फिर किसान बनाम सरकार, अमन अरोड़ा के कार्यक्रम का विरोध
सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों...
PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के...
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...

Average Rating