हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका है। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीति जिले के युवा 12 मार्च से 10 अप्रैल तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए उम्मीदवार को www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगइन करके आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो उनकी सुविधा के लिए www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक दिया गया है, जिसे देख कर वे आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पंजाब सरकार की कड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए 1,485 तस्कर गिरफ्तार बिहार में लूट और बम धमाके बढ़े, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को घेरा