एसकेएम की अगुवाई में पंजाब में किसान प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव
पंजाब:- संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अगुवाई में किसान आज पंजाब के सभी मंत्रियों व आप विधायकों के घरों का घेराव किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न जत्थेबंदियों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में सुनाम में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, दिडबा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, लहरागागा में कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल के घरों के बाहर धरने दिए।
किसान नेताओं ने सरकार पर किसानों की आवाज दबाने के आरोप लगाए । किसानों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर 5 मार्च को चंडीगढ़ में आंदोलन किया जाना था, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने 4 मार्च को ही किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया । 5 मार्च को जब किसानों ने चण्डीगढ़ की ओर कूच किया तो पुलिस ने छापे मारकर और दीवारें लांघकर कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया। सुनाम में धरने को संबोधित करते जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि संघर्षों को डंडे और सत्ता के जोर से कभी नहीं दबाया जा सकता। किसानों का आंदोलन जारी रहेगा । मुख्यमंत्री अपनी बचकानी आदतों का त्याग करें अन्यथा लोग के पास बड़ी शक्ति है । इस मौक़े पर दरबारा सिंह छाजला, बिंदरपाल सिंह बीकेयू डकौंदा, हरदेव सिंह बख्शीवाला, मलकीत सिंह लखमीरवाला, हरमेल सिंह महरोक, वरिंदर कोशिक, जसवन्त सिंह, महेंद्र सिंह लोंगोवाल, भजन सिंह ढडरियां, करमजीत सिंह सतीपुर, एडवोकेट मित्त सिंह जनाल, जगदीश सिंह बख्शीवाला, जगजीत सिंह कोटड़ा, गुरतेज सिंह दुग्गा, गगनदीप सिंह चट्ठा, जसवीर कौर उगराहां, मनजीत कौर तोलावाल, रंदीप कौर रटोलां, बलजीत कौर खडियाल और बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवा और माताएं मौजूद थीं।
More Stories
किसानों-मजदूरों के बच्चों के लिए CJP की पहल, सरकारी स्कूलों की सुविधाओं का होगा ऑडिट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गांवों के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान...
पीड़ित परिवारों को दस्तावेज मिलने में होगी आसानी, मणिपुर हिंसा केस में SC का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मणिपुर में वर्ष 2023 के दौरान हुई जातीय हिंसा से जुड़े मामलों की सुनवाई को...
PM मोदी से NCP-SP सांसदों की मुलाकात, किसानों से लेकर चंद्रभागा नदी तक के मुद्दे उठे
एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सभी आठ लोकसभा...
उद्धव ठाकरे बोले- ‘गद्दारों’ को भरोसा दिया जा रहा कि PM उनके साथ हैं
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए...
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...

Average Rating