मोतिहारी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिहार:- मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव में एक नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब यह जांच हो रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सबूतरा खातून (पत्नी: मोबस्सिर खान) के रूप में हुई है। मोबस्सिर करीब 20 दिन पहले सऊदी अरब चला गया था, घटना के समय घर में केवल सास-ससुर मौजूद थे। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया।
मृतका के भाई रहमूल्लाह ने बताया कि उसकी बहन की शादी चार महीने पहले ही हुई थी और शादी के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को लटका दिया गया, लेकिन शव पूरी तरह फंदे से लटका नहीं था, बल्कि पैर पलंग से सटा हुआ था और सिर दुपट्टे से ढंका था।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सास-ससुर को हिरासत में नहीं लिया। वहीं, घटना के समय मृतका के ससुरालवाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating