राजगीर सड़क हादसा: सुरेंद्र ठाकुर की इलाज के दौरान मौत, पहचान हुई
बिहार:- नालंदा जिले के राजगीर में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 22 फरवरी को राजगीर थाना क्षेत्र के गढ़ महादेव मंदिर के पास हुआ था। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह गांव निवासी दिवंगत जुगा ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र ठाकुर अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के रिश्ते की बातचीत के लिए राजगीर आए थे। बातचीत के बाद उन्होंने कुंड स्नान का मन बनाया और राजगीर बस स्टैंड से ई-रिक्शा पकड़ा। जब वे गढ़ महादेव मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती समेत ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की शाम सुरेंद्र ठाकुर ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी और ई-रिक्शा चालक अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। सुरेंद्र ठाकुर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सैलून चलाते थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पांच बेटियों के पिता थे और उनकी मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कार चालक की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
More Stories
उद्धव ठाकरे बोले- ‘गद्दारों’ को भरोसा दिया जा रहा कि PM उनके साथ हैं
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए...
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...
पंजाब में फिर किसान बनाम सरकार, अमन अरोड़ा के कार्यक्रम का विरोध
सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों...
PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के...
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...

Average Rating