चंदौली जिले में सड़क हादसे में बोलेरो की टक्कर, चार की मौत, सात घायल
उत्तर प्रदेश:- चंदौली जिले के नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर जयमोहिनी पोस्ता गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रक और बोलेरो की आमने- सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सोनभद्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहाबगंज थाना के पालपुर गांव में शादी समारोह था। 22 फरवरी को हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार की रात बोलेरो में सवार होकर आठ बड़े और तीन बच्चे सोनभद्र के रेणुकूट के लिए निकले थे। रात में लगभग 12 बजे बोलेरो जयमोहिनी पोस्ता के समीप पहुंचा था कि सामने से ट्रक आ गया। तेज रफ्तार बोलेरो की ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार अंदर फंस गए।
टक्कर की आवाज सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बोलेरो में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस घटना में पालपुर चकिया निवासी इश्तखार अहमद उर्फ प्रधान (45) पुत्र शेरा अली, करमहट्टी कोलकाता निवासी अख्तर अंसारी( 50), हकीमुन निशा (35) पत्नी शाहजहां और सायना (07)
पुत्री राजा की मौत हो गई।
घटना में कोलकाता निवासी नूर अहमद पुत्र स्व. अली अकबर, रोशन आरा पत्नी शाहिद, साबरा खातून पत्नी अनवर अली, अफसाना खातून पत्नी नूर अहमद के साथ दो वर्ष, पांच वर्ष और आठ वर्ष की तीन बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से भाग निकला।
पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस सबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में चार लोगों कि मौत हुई है जबकि कई घायल हैं। घटना में शामिल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
More Stories
यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव, गोविंद नारायण शुक्ला बने मुख्यालय प्रभारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा...
कासगंज संपत्ति विवाद: सांसद मुकेश राजपूत, बहन रीना समेत 37 के खिलाफ मुकदमा
कासगंज: फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कासगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद...
यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी यूपी...
धामी कैबिनेट के फैसलों से बदलेगी तस्वीर! 15 प्रस्ताव मंजूर, श्रमिकों को भी बड़ी राहत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को...
हथकरघा दिवस पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, पूर्व सरकारों की नीतियों पर उठाए सवाल
लखनऊ: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी आंदोलन...
27 लाख रुपये के लेनदेन पर विवाद, भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रुपयों के लेनदेन से जुड़ा एक मामला पुलिस तक पहुंच गया है। भाजपा के...

Average Rating