नाबालिक युवती की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त
थाना राजपुर:- वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य मे उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए उन्हें यथाशीघ्र ढूंढने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिनांक 20/01/25 को एक महिला निवासी चालंग गांव सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से भी युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 20/02/25 को मोबाइल सर्विलांस तथा मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना की सहायता से उक्त गुमशुदा युवती को जनपद सरसावा बिहार से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वो अपने घर वालों से किसी बात से नाराज होकर घर से चली गयी थी। युवती द्वारा अपने साथ किसी भी अपराधिक घटना के घटित होने से इंकार किया गया। पिछले 01 महीने से लापता युवती के सकुशल वापस मिलने पर युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी
2- उप निरीक्षक भावना
3- कां0 विशाल
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating