मसूरी मार्ग पर ओवर स्पीड के कारण कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरी व्यक्ति घायल - Uttarakhand Samachar

मसूरी:- मसूरी देहरादून मार्ग के चूनाखाल झड़ीपानी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरे बैंड पर आ गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार एक मात्र व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल को पुलिस ने हॉस्पिटल भिजवाया है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया कार का ओवर स्पीड होना है।

मसूरी पुलिस अनुसार रेनॉल्ट ट्रैबर कार संख्या UK 07D 8051 से जिला टिहरी गढ़वाल के जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूर के समीप थान भवान गांव निवासी 42 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र किशोरी लाल देहरादून की ओर जा रहे थे।

घायल की इलाज के दौरान मौत

कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें नीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को पुलिस ने मसूरी के उप जिला हॉस्पिटल भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान घायल को मृत घोषित किया। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *