महाकुंभ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सात श्रद्धालु घायल, अस्पताल में इलाज जारी - Uttarakhand Samachar

यूपी के सीतापुर में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकारी के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

बताया गया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे पोल से टकराई, इसके बाद पलट गई। इसमें नेपाल के यात्री सवार थे।

जिला एंबुलेंस प्रभारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि नेपालापुर से लखीमपुर हरगांव रोड पर नानकारी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सात लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर जिला अस्पताल की नजदीकी चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *