पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, डीसीएम और कंटेनर की भिड़ंत में तीन की मौत, चालक भी शामिल
यूपी के सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर डीसीएम शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पूर्वांचल कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 129 माइल स्टोन अरवल कीरी करवल के पास हुआ। डीसीएम सवार मछली लेकर लखनऊ की तरफ से बस्ती जा रहे थे।
मध्य प्रदेश के लिंबोदा उज्जैन निवासी बने सिंह, तेजूलाल निवासी काकड़ी, जिला साजापुर, मध्य प्रदेश एवं ट्रक मालिक मोहम्मद रफीक निवासी साजापुर, मध्य प्रदेश मिनी ट्रक पर मछली लादकर शुक्रवार को साजापुर मध्य प्रदेश से मछली लादकर रुद्रपुर देवरिया जाने के लिए निकले थे। ट्रक को बने सिंह चला रहे थे। वह सभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से जा रहे थे।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजरते समय रात्रि करीब 12 बजे मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गया। मिनी ट्रक तेज रफ्तार में था। कंटेनर से टकराने के बाद मिनी ट्रक के परखचे उड़ गए। घटना स्थल पर बने सिंह व तेजू लाल की मौत हो गई। जबकि ट्रक मालिक मोहम्मद रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की जानकारी होने पर गोसाईगंज थाने की पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी को ट्रक से बाहर निकाला गया। घायल मोहम्मद रफीक को कूरेभार सीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। यूपीडा पेट्रोलिंग टीम के एएसओ राम जगत तिवारी ने बताया कि क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। मृतकों के घरवालों को दुर्घटना के बारे में बताया गया है। भटमई चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating