हरिद्वार के ज्वालापुर में गौवंश का कटा हुआ सिर मिला, तनाव का माहौल, देवभूमि भैरव सेना ने किया हंगामा
हरिद्वार:- हरिद्वार के ज्वालापुर की श्यामनगर कॉलोनी में एक गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने से तनाव पैदा हो गया। देवभूमि भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिर को दुर्गा चौक पर रखकर जमकर हंगामा काटा। बाद में पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर सिर को गड्ढे में दबाया गया।
पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की श्यामनगर कॉलोनी में एक गौवंश का कटा हुआ सिर सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर देवभूमि भैरव सेवा संगठन के प्रदेश सचिव चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्याम नगर पहुंचे।
गौवंश का सिर उठाकर कॉलोनी के बाहर स्थित दुर्गा चौक पर ले गए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना देकर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि बगल के एक मोहल्ले में गौकशी की जा रही है, उसी मोहल्ले से यह सिर यहां लाकर फेंका गया है।
सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा समेत कोतवाली की पुलिस टीम दुर्गा चौक पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए भरोसा दिलाया कि आरोपितों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गौवंश के सिर को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating