रेलवे प्रशासन की तत्परता से प्रयागराज जंक्शन पर अफरातफरी की स्थिति हुई काबू
प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड में संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ रात 10 बजे के बाद अचानक बढ़ गई। रात 10.30 बजे भगदड़ जैसी स्थिति बनी तो रेलवे प्रशासन ने कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए श्रद्धालुओं का जंक्शन पर प्रवेश बंद कर दिया। इस वजह से सड़क पर खड़े लोग शोरशराबा करने लगे। जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल पर मौजूद श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन में बैठाए जाने लगे। इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान तकरीबन 30 मिनट तक यात्रियों को जंक्शन पर प्रवेश नहीं दिया गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रयागराज जंक्शन पर काफी देर अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं को खुसरो बाग की ओर डायवर्ट कर दिया। खुसरोबाग में भी मैसेज किया गया कि अभी कुछ देर वहां से किसी भी यात्री को बाहर न निकलने दिया जाए। इस दौरान जंक्शन के बाहर एवं खुसरोबाग पर लगातार एनाउंसमेंट किया जाता रहा कि यात्री धैर्य से काम लें।
भीड़ बढ़ने पर प्लेटफॉर्म एक से लेकर पांच तक ट्रेनें रवाना कीं
कुछ ही देर में उन्हें उनके गंतव्य तक जाने वाली ट्रेन पर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं भीड़ बढ़ने पर प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक बारी-बारी से आधा दर्जन ट्रेनें पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, मानिकपुर रूट की ओर रवाना की गई।
आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने यात्रियों को कतारबद्ध कर स्टेशन पहुंचाया
इससे काफी भीड़ निकल गई। इसके बाद महज आधे घंटे के भीतर प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल खाली हो गए। आश्रय स्थल खाली होने के बाद खुसरो बाग से श्रद्धालुओं को स्टेशन की ओर जाने की अनुमति दी गई। आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने यात्रियों को कतारबद्ध कर स्टेशन तक पहुंचाया, जिससे रात में आवागमन फिर से सुचारू हो गया।
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating