मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने प्रगति यात्रा में लगे लालू यादव जिंदाबाद के नारे, सीएम चुप
बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर आज गया जिले में हैं। इसी दौरान गुरुवार को गया जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम आयोजन किये गये हैं। इमामगंज प्रखंड के लावाबार, बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव और गया शहर के प्रभावती अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले में 143796.09 करोड़ रुपए का सौगात दिए हैं। लगभग 816 योजनाओ में 104253.86 का शिलान्यास तथा 898 योजना राशि 39542.23 का उन्होंने उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 1714 विभिन्न योजनाओं में 143796.09 का सौगात दिया है।
बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही वह बतसपुर डैम का निरीक्षण करने लगे। इसी दौरान भीड़ से अचानक लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाये जाने लगे। कुछ देर के लिए हर कोई हैरान हो गया। फिर तुरंत पुलिस बल भीड़ की तरफ बढ़ गई, लेकिन तब तक नारा लगाने वाले कुछ युवक वहां से फरार हो गये। थोड़ी देर में ही स्थिति पुनः ठीक हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी थे। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating