उत्तराखंड: खेलों को बढ़ावा देने के लिए दोगुना बजट, खिलाड़ियों का होगा बेहतरीन समर्थन
38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखंड खेल विभाग को जितना बड़ा और ऐतिहासिक बजट मिला, उससे दोगुना खर्च आने वाले वित्तीय वर्ष में खेलों के बुनियादी ढांचे का रखरखाव करने, विभिन्न खेल अकादमी खोलने और खिलाड़ियों को तैयार करने पर होगा।
इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए खेल विभाग ने 864 करोड़ का बजट मांगा है। इसमें खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य भी शामिल है। उत्तराखंड के खेल विभाग को 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए आज तक सबसे बड़ा बजट लगभग 532 करोड़ रुपये मिला, जो 11 खेल स्थलों पर बुनियादी ढांचे के निर्माण में विदेशों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण मंगवाने, विभिन्न निर्माण कार्य आदि अवस्थापना में खर्च हुए। 16 खेलों के उपकरण अमेरिका व यूरोपीय देशों से खरीदे गए।
खेल अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन तो ऐतिहासिक हुआ, लेकिन अब उससे भी बड़ी चुनौती उन खेल अवस्थापना की देखरेख और देवभूमि की पहचान खेलभूमि के तौर पर बनाने की है। जिसके लिए हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और चंपावत में 265 करोड़ के बजट से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रमुख तौर पर होना है। आगामी वित्तीय वर्ष में खेल विभाग ने लगभग दोगुने बजट की मांग की है। 864 करोड़ के बजट के अलावा खेल विकास निधि, सेस व अन्य माध्यम से भी कोष जुटाया जाएगा।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating