लॉज में आग और सिलिंडर ब्लास्ट, 50 से ज्यादा छात्रों की जान बची, बड़ा हादसा टला

Read Time:2 Minute, 58 Second

पूर्णिया में लॉ कॉलेज के पास स्थित मंडल लॉज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। लॉज में आग लगने से एक-एक कर छह सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इस हादसे में 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स बाल-बाल बच गए। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक मीटर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामला हाट थाना क्षेत्र का है। सूचना पर मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लॉज में मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड और एमएड के स्टूडेंट्स रहते थे। छात्रों ने बताया कि आग लगने से कमरे में रखा सारा सामान, कैश और डॉक्यूमेंट्स जलकर राख हो गया।

इंटर साइंस के छात्र रवनीश कुमार का एडमिट कार्ड जल गया। परीक्षा केंद्र बायसी में है। सागर कुमार झा ने बताया कि आग लगने की घटना के तुरंत बाद दमकल को फोन किया गया। टीम ने पहुंचने में देरी की। लड़कों ने हिम्मत जुटाई। तीन गैस सिलेंडर को निकाला। सभी लड़कों का सामान जल गया। सभी दस्तावेज जल गए। करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

वहीं, अररिया के गुड्डू कुमार गौरव ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आग लगी है। जो लड़का खाना बना रहा था, उसने आवाज दी। हम गए तो देखे कि आग आउट ऑफ कंट्रोल है। हमें लगा कि यहां से भागना जरूरी है। हम अपना डॉक्यूमेंट लेकर भाग गए। दमकल को फोन किया। आग लगने के एक घंटा बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सब जल गया था। घटना के वक्त 30 से अधिक लड़के लॉज में थे।

लॉज के छात्र और निर्दलीय सांसद के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि ‘इग्नू से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र मुकेश कुमार के कमरे में मीटर लगा था। छात्रों को इसी के कमरे से धुआं उठता हुआ दिखा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें तेज हो गईं। कुछ ही देर में कमरे में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ और फिर देखते ही देखते छह गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *