प्रधानमंत्री मोदी का बयान, दिल्ली की जनता के विकास को प्राथमिकता देते हुए भाजपा सरकार की स्थिरता का संकल्प - Uttarakhand Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहां है और दिल्ली की जनता के विकास कार्य को तत्परता से आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध दिल्ली मे बनने जा रहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि

दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *