नगर निगम के नए प्रतिनिधि आज लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री धामी और विधायक होंगे उपस्थित
नगर निगम देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को आज शपथ दिलवाई जाएगी। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम तक इसको लेकर नगर निगम में तैयारी चल रही थी।
नगर निगम देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पिछले कई दिनों चल रही है। मंगलवार इसकी घोषणा होते ही तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम तक पार्किंग को खाली कराकर उसकी सफाई करा दी गई थी।
इसके अलावा पार्षदों के बैठने के लिए भी सभागार के बराबर वाले कक्ष में मेज कुर्सियां लगाकर तैयारी कर ली गईं। बृहस्पतिवार सुबह से पार्किंग में टेंट लगाने की तैयारी शुरू हो गई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता भी देना शुरू कर दिया गया है।
शाम पांच बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
मेयर और पार्षदों को शाम पांच बजे शपथ दिलाई जाएगी। बताया जाता है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आएंगे। हालांकि शाम तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। मेयर सौरभ थपलियाल को शपथ उनके द्वारा दिलाई जाएगी और उसके बाद पार्षदों को शपथ मेयर दिलवाएंगे।
कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे कई पार्षद
कार्यक्रम निर्धारित हो गया, लेकिन इस दौरान करीब चार-पांच पार्षद ऐसे हैं, जो किसी ना किसी वजह से शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह अधिकारियों को फोनकर अपने ना आने का कारण बता रहे हैं साथ ही इसका रास्ता भी पूछ रहे हैं। नगर आयुक्त नमामी बंसल के अनुसार यदि कोई आपात स्थिति की वजह से पार्षद समारोह में नहीं आ पाते हैं, तो उनको बाद में शपथ दिलवा दी जाएगी।
More Stories
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...

Average Rating