देहरादून। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में देहरादून और हरिद्वार पुलिस के प्रयास सफल रहे। आज प्रस्तावित गुर्जर सभा की महापंचायत आयोजित नहीं हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील के बाद यह फैसला लिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह शुरू से ही इस पूरे मामले पर कड़ी नजर रखे हुए थे। उनकी सूझबूझ और पुलिस की तत्परता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं दी है। बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है, और पुलिस लगातार चप्पे-चप्पे पर निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल कायम है। पुलिस की इस सफल रणनीति की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बजट सत्र दून में होगा 18 से 24 फरवरी तक, वित्त मंत्री ने बताया जनहित की प्राथमिकता नैनीताल से कालाढूंगी रूट पर कार पलटी, ब्रेक फेल होने से आठ लोगों को चोट