सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की जान गई, ट्रक ने मारी टक्कर, परीक्षा देकर लौट रहे थे
किशनगंज में भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों बंगाल से बाइक लौट रहे थे। एनएच 27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय उच्य पथ 27 पर वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के नजदीक हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की हीड लग गई। इधर, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना बुधवार अहले सुबह हुई। बाइक पहले डिवाइडर से टकराई। उसके बाद अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 20 से 25 मीटर दूर जा गिरे। स्थानीय एक दुकानदार ने बताया कि सिलीगुड़ी की दिशा से आ रही बाइक जो कि पूर्णिया के तरफ जा रही थी।
पुलिस का कहना है कि एक छात्र की पहचान आदित्य नारायण और दूसरे की पहचान सुजल के रूप में हुई है। दोनों बलरामपुर का निवासी है। एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृत युवक आदित्य नारायण की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। टाऊन थाना की पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating