उत्तरकाशी में देर रात सोशल मीडिया पर भूकंप आने की अफवाह उड़ा दी गई। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में देर रात्रि सोशल मीडिया पर बड़े भूकंप की अफवाह और फर्जी पोस्ट के चलते भैरव चौक पर लोग भारी संख्या में घरों से बाहर निकलकर परशुराम मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए है। शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैली कि देर रात्रि बड़ा भूकंप आने वाला है। इस फर्जी खबर से सहमे लोग कुछ स्थानों भैरव चौक, गंगोरी, तिलोथ और मुख्य बाजार में कुछ स्थानों पर रात्रि में घरों से बाहर निकल आए। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मिडिया पर चल रही पोस्ट को फर्जी बताते हुए संयम बरतने की अपील की है। पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बहादराबाद में नहर की पटरी पर युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी बैडमिंटन में उत्तराखंड का जलवा, महिला और पुरुष टीमें फाइनल में