बीती रात एक्सप्रेसवे पर सकरावा थाना क्षेत्र में अमेठी से दिल्ली जा रही सत्तर सवारियों से भरी स्लीपर बस को चालक ने पेशाब करने के लिए पीली पट्टी पर रोका था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक व डंपर चालक समेत बस में बैठी चार सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकाल कर यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई एवं सौरिख में उपचार के लिए भेजा। रास्ते में बस चालक की मौत हो गई। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation गणतंत्र दिवस की धूम, प्रभात फेरी के साथ तिरंगे की शान, कार्यक्रम होंगे शानदार सुदेश पाल मलिक ने अपनी मां को डुबकी लगवाने के लिए शुरू की पैदल यात्रा