सुदेश पाल मलिक ने अपनी मां को डुबकी लगवाने के लिए शुरू की पैदल यात्रा
मुजफ्फरनगर के सुदेश पाल मलिक अपनी मां को बग्गी में बैठाकर पैदल कुंभ यात्रा पर निकले हैं। वह प्रयागराज की त्रिवेणी में मां को डुबकी लगवाएंगे।महाकुंभ 2025 में गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए हर कोई लालायित है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खताैली ब्लाॅक के सुदेश पाल मलिक अपनी मां को बग्गी में बैठाकर पैदल कुंभ यात्रा पर निकले हैं। उनका कहना है कि अपनी मां को प्रयागराज में डुबकी लगवाकर लाएंगे। खतौली ब्लॉक के गांव मोघपुर निवासी सुदेश पाल मालिक ने अपनी मां जगबीरी देवी (95) को बग्गी में बैठाकर प्रयागराज के लिए पदयात्रा शुरू की है। उन्होंने रविवार को अपनी यह यात्रा शुरू की। उनका कहना है कि प्रयागराज पहुंचने में उन्हें 13 से 14 दिन का समय लग सकता है।सुदेशपाल अपनी मां के इकलौते पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि उनके पैर खराब हो चुके थे। मां के आशीर्वाद से वह स्वस्थ हो गए हैं। इसलिए वह अपनी मां को लेकर प्रयागराज के लिए निकले हैं। सुदेश पाल ने बताया कि इस यात्रा में उनकी बहन और भांजा रोबिन उनके साथ कार में चलेंगे। इस कार में ही परिवार ने राशन आदि की व्यवस्था की है। यात्रा शुभारंभ करने के दौरान ग्रामीणों में उत्साह नजर आया।सुदेश पाल के अनुसार वह अपनी मां को शुक्रताल की यात्रा भी इस प्रकार की कराकर लाए। इस दाैरान उन्होंने 35 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। उनका कहना है कि भगवान के आशीर्वाद साथ है, मां के लिए वह इस पदयात्रा पर निकले हैं।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating