बस और डंपर की टक्कर में श्रद्धालुओं को हुआ बड़ा नुकसान, एक की मौत, सात गंभीर रूप से घायल - Uttarakhand Samachar

यूपी के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि सात श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसा नौउवा कुआं के पास हुआ। बस में कुल 22 श्रद्धालु सवार थे और सभी तेलंगाना के निवासी हैं। इस भीषण दुर्घटना में तेलंगाना के रामनअनजनेलू (42 वर्ष) निवासी बल्लारपुर जिला मिरचिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में रंगना ( 35 वर्ष) निवासी मल्लारपुर जिला मिरचिल तेलंगाना, मोहन (40 वर्ष), भलहस ( 40 वर्ष), रवीश कुमार (45 वर्ष), नागराज ( 30 वर्ष), रामू ( 33 वर्ष) और राजमोहन  (34 वर्ष) घायल हो गए।

कोठापल्ली अशोक  (35 वर्ष) निवासी अमरचिंता तेलंगाना और भूनेश ( 25 वर्ष) निवासी मिरचिल तेलंगाना को ओपीडी के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *