ताज महल के दीदार का अनोखा मौका, शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें भी खुलेंगी, तीन दिन होगा मुफ्त प्रवेश
मुगल बादशाह शाहजहां के 370वें उर्स के मौके पर ताजमहल का दीदार 3 दिन तक निशुल्क कर सकेंगे। 26 से 28 जनवरी तक ताजमहल में शाहजहां का उर्स चलेगा। पहले दो दिन दोपहर दो बजे के बाद और आखिरी दिन 28 को पूरे दिन प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। तीनों दिन तहखाने में मौजूद शाहजहां, मुमताज की असली कब्रें भी देख सकेंगे।
ताजमहल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओं के लिए बैठक की गई। इसमें बताया गया कि 26 जनवरी को उर्स के पहले दिन दोपहर 2 बजे तहखाने को खोला जाएगा। असली कब्रों पर गुस्ल फातिहा एवं दुआ की रस्म अदा की जाएगी। 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे संदल की रस्म होगी एवं कव्वाली मुशायरा होगा।
28 जनवरी को कुरानख्वानी, क़ुल फातिहा एवं दुआ के बाद सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। पूरे दिन चादरपोशी की जा सकेगी। पहली चादर उर्स कमेटी की होगी। सहायक पुरातत्वविद अलका सिंह, नीरज वर्मा, सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी, तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating