बारिश की आशंका: पहाड़ों से लेकर मैदान तक बादल, ठिठुरन और बारिश की संभावना
उत्तराखंड में आज मौसम फिर बदलेगा। दिन की शुरुआत पहाड़ में बादलों के साथ हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। आज पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के भी आसार हैं।
बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना होने से ठंड से राहत मिली है। उधर देहरादून के मौसम ने बुधवार को चार दिन बाद फिर नया रिकॉर्ड बनाया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।
इससे पहले साल 2020 में इस दिन दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और विंटर सीजन की बारिश में कमी के चलते तापमान में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश भर में दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating