सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर लखनऊ से हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की। बता दें कि अखिलेश मंगलवार रात को उत्तराखंड पहुंचे थे। देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे हरिद्वार रवाना हो गए। वहां उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में पावन डुबकी भी लगाई। आज सुबह उन्होंने परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा अर्चना कर चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की। बता दें कि अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी बोले- जनता बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार भा.ज.पा. का नगर निगम देहरादून के लिए संकल्प पत्र जारी, विकास के लिए होंगे और बड़े प्रयास