उत्तराखंड भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी बोले- जनता बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों के लिए आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी पार्टी मुख्यालय में संकल्पपत्र को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायण हो गया है। ऐसे में शुभ काम होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले हम यूसीसी लागू करने जा रहे हैं।

28 जनवरी को पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 23 जनवरी को नगर निगम के चुनाव होंगे। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। बता दें कि संकल्पपत्र में एक प्रदेश स्तर का संकल्पपत्र है। वहीं, 11 निगमों के लिए अलग-अलग संकल्पपत्र हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *