ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, दस जनवरी तक राहत नहीं… हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें कब होगी बारिश
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे ने ठंड को बढ़ा दिया है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
हल्द्वानी में मंगलवार तड़के तीन बजे से लगा कोहरा करीब सात घंटे बाद सुबह 10 बजे के करीब छट सका। हालांकि उसके बाद भी धुंध छाई रही। दिनभर बादलों की ओट और पछुवा हवाओं के कारण शीतलहर चली। ठंड के चलते बाजार से रौनक गायब रही। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए। ठंड के चलते तापमान में गिरावट रही।
घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह लोग घरों में कैद रहे। दफ्तरों में भी कर्मचारियों ने हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया। इस दौरान लगातार हवाएं चलती रहीं जिससे अधिकतम तापमान घटकर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 15.1 और न्यूनतम 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम जानकार डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि पछुआ हवाएं 8.7 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। 10 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा। 11 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating