शाहजहांपुर में 16 वर्षीय लड़की की हत्या, तलवार से किया गया हमला, पूरा परिवार फरार - Uttarakhand Samachar

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में पिता ने 16 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरा परिवार भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था।

घटना मंगलवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। गांव के लोगों को सुबह दस बजे जानकारी हुई है। बताया जाता है कि किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला परिवार वालों की जानकारी में आया तो उन्होंने बेटी को मना किया। बेटी के न मानने पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे पिता ने तलवार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद पूरा परिवार घर से भाग गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास की गलियों को सील कर दिया है। किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *