खगड़िया में पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
बिहार:- खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना महेंशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर उच्च विद्यालय के बीच सलीमनगर चौक की है। मृतक पैक्स अध्यक्ष की पहचान महेशखूंट राजधाम निवासी महेशखूंट पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक पैक्स अध्यक्ष के परिजनों का कहना है कि वरुण सिंह का किसी से दुश्मनी नहीं था। बताया जा रहा है कि वे अपने घर से जरूरी कार्य कह निकले थे। परिजनों ने बताया कि घटना जहां घटित हुई वहां अंधेरा था, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। इधर पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। हत्या में जिसकी भी संलिप्तता होगी उसे बक्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद जिप अध्यक्ष कृष्णा देवी यादव मृतक पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह के घर पहुंची और उनके परिजनों का ढाढस बढ़ाया।
घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह की बाइक पर उनके साथ एक अन्य आदमी भी सवार था, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस को शक है कि उस शख्स की गिरफ्तारी से इस हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। फिलहाल पुलिस उस क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि यह मामला पैक्स चुनाव को लेकर रंजिश में घटना को अंजाम दिया जाने का शक है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस आधार नहीं मिलने के कारण पुलिस हर एंगिल से मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामले को सुलझा लिया जायेगा
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating