औली में क्रिसमस के पूर्व बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या में इजाफा
उत्तराखंड:- क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी हो गई। इससे औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया। देर शाम तक लगभग 5000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार देर रात को औली में बर्फबारी शुरू हुई। सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है।
वे सोमवार को यहां आ गए थे और अपने सामने बर्फबारी का नजारा देखा। यह अद्भुत अनुभव रहा। वहीं पर्यटन कारोबारी वैभव सकलानी और विकेश डिमरी का कहना है कि क्रिसमस से ठीक पहले बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। होटलों की बुकिंग में उछाल आया है। औली में जीएमवीएन, निजी होटल, होम स्टे, हट्स आदि में पांच हजार से अधिक के ठहरने की व्यवस्था है। जीएमवीएन में पहले ही क्रिसमस की बुकिंग फुल हो रखी है। वहीं, अब प्राइवेट होटलों में भी अच्छी बुकिंग आनी शुरू हो गई है। मंगलवार देर शाम तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ था।
उधर, क्रिसमस मनाने के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने चीयर लिफ्ट का भी खूब आनंद लिया। चीयर लिफ्ट में जाने के लिए पर्यटकों की कतार लगी रही। दोपहर तक यहां 500 से अधिक पर्यटक चीयर लिफ्ट का आनंद उठा चुके थे। बर्फबारी के चलते ज्योतिर्मठ-औली रोड काफी खतरनाक बन गई है। टीवी टावर से औली तक सड़क पर बर्फ जमी होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आई। टीवी टावर के पास जाम भी लग गया। बीआरओ ने स्नो कटर से सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया। दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही आसान हुई।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating