गंगोत्री मार्ग पर बर्फबारी से ठंड बढ़ी, बीआरओ द्वारा सुचारू करने के प्रयास जारी
उत्तराखंड:- बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। सोनगाड से गंगोत्री के बीच लगभग एक फिट बर्फ जमी है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखा गया। जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया, वहीं, मैदानी इलाकों में चली शीतलहर और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई।
इसके चलते शहर भर में कई जगह लोग अलाव के सहारा लेते हुए नजर आए। आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 14.1 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि आज अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating