संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना, बिजली चोरी में कार्रवाई
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन ने बीते 24 घंटों में उनके खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई की हैं। गुरुवार को बिजली चोरी का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को उनके घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सांसद पर बिजली चोरी का केस दर्ज करते हुए 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे दो मीटरों की एमआरआई जांच में गड़बड़ी पाई गई।
नों मीटरों से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की गई थी। मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ।शुक्रवार को नगर निगम ने सपा सांसद के घर के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाली पर बनी सीढ़ियां और स्लैब तोड़ दिए। प्रशासन ने बताया कि यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था। कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और ड्रोन से निगरानी की गई। सांसद के पिता पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जियाउर्रहमान बर्क प्रशासन के निशाने पर हैं। बिजली चोरी के मामले में भारी जुर्माना और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों का पालन करते हुए की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating