दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, आठ दिन बाद फिर गंभीर श्रेणी में
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। आज दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। गुरुवार को राजधानी में मौसमी दशाओं के बदलने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। गुरुवार को आठ दिन बाद हवा एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 411, मुंडका में 402, बवाना में 411, अशोक विहार 396, आईटीओ 348, जहांगीरपुरी 428, रोहिणी 398, नजफगढ़ 354, आरकेपुरम 374, पंजाबी बाग 393, सोनिया विहार 401, द्वारका सेक्टर 8 में 382 दर्ज किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में एक्यूआई 300 के पार ही बना रहेगा। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में परिवहन से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 17.757 फीसदी, कूड़ा जलने से 1.621 फीसदी व पराली के धुएं की हिस्सेदारी 17.372 फीसदी रही। बृहस्पतिवार को बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत छह इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 24 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक में खराब रही।
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating