गाडोवाली में हाथियों का झुंड खेतों से गुजरा, किसी को नहीं हुआ नुकसान
हरिद्वार :- हरिद्वार गाडोवाली में अचानक तेजी से खेतों से हाथियों का झुंड गुजरा। यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी तरह को कोई नुकसान हाथियों ने नहीं पहुंचाया है। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा। इससे पहले भी एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया था। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई थी। गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई थी। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा।
बता दें कि अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल हो गया था, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं। वन विभाग इन हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि हाथियों को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जैसे ही हाथी आबादी में आते हैं, टीम द्वारा उन्हें फिर से जंगल में खदेड़ा जाता है।
वहीं इससे पहले मिस्सरपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क पर और शिव विहार कॉलोनी में करीब रात नौ बजे चार हाथियों का एक झुंड आ गया था। इससे कॉलोनी के लोगों में भगदड़ मच गई।हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क पर और शिव विहार कॉलोनी में गली में हाथी आधे घंटे तक घूमते रहे। यहां अक्सर हाथी आते रहते हैं। लोगों को हाथियों से खतरा बना रहता है। हालांकि, स्वयं ही वापस जंगल में लौटे गए। उन्होंने किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
More Stories
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...
देहरादून में 60 मिमी बारिश, चकराता-मसूरी में 150 मिमी से ज्यादा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी...
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...

Average Rating