गाजियाबाद के टीला मोड़ के पास एकभारत सिटी सोसायटी में पिता के साथ गृह प्रवेश समारोह में जा रही ढाई साल की बच्ची पर झपटे कुत्ते ने नोंचकर लहूलुहान कर दिया। बच्ची के पिता की ओर से कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि सोसायटी के लोगों के अनुसार हमला करने वाला कुत्ता पिटबुल बताया जा रहा है, जो भारत में प्रतिबंधित है। भारत सिटी सोसायटी के फेज 2 स्थित फ्लैट संख्या 1104 निवासी शिव कुमार मिश्रा ने मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8:45 बजे वह पत्नी और दो बेटी सताक्षी और श्रीजा के साथ सोसायटी में ही रहने वाले अपने मित्र के बी-1 स्थित फ्लैट 408 में गृह प्रवेश समारोह में जा रहे थे। लिफ्ट के पास इंतजार करते समय उनकी बेटियां खेल रहीं थी। तभी एक कुत्ता अपने मालिक के साथ वहां पहुंचा और अचानक उनकी ढाई साल की बेटी श्रीजा पर हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे पर कई जगह नोच कर गहरे जख्म कर दिए। किसी तरह कुत्ते को हटाकर बच्ची को बचाया गया। बृहस्पतिवार देर रात टीलामोड़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं शुक्रवार सुबह से ही सोसायटी के लोगों ने कुत्ता हटाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने कुत्ता मालिक से कुत्ता हटाने की मांग की है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation यूपीपीएससी के पास बैरिकेडिंग पार करने को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प झांसी के एसएनसीयू में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत