हरदोई जिले में टेम्पो पलटने से दस लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ है। यहां एक डीसीएम के अचानक सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो में सवार लोगों में से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।
घटना में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद से डीसीएम का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।
बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating