केजरीवाल के ‘शीश महल’ पर सीवीसी ने शुरू की जांच, अवैध निर्माण और वित्तीय अनियमितताओं की होगी पड़ताल
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए ‘शीश महल’ में अवैध निर्माण और वित्तीय अनियमितताओं पर उनकी शिकायत को स्वीकार कर लिया है। सीवीसी ने इस शिकायत को आगे की जांच के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को भेज दिया है, और यह आश्वासन दिया है कि तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश भाजपा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए। भाजपा ने तत्कालीन सीएम को आड़े हाथों लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की थी। इस पर पलटवार करते हुए आप ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि मुख्यमंत्री आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है।
भाजपा ने दावा किया था कि यह नवीकरण नहीं बल्कि पुराने की जगह नया ढांचा तैयार किया गया है। इसमें उनका कैंप कार्यालय भी है। इस मामले में सूत्रों का दावा है कि दस्तावेज से पता चलता है कि 43.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के बजाय सिविल लाइंस के 6, फ्लैट स्टाफ रोड स्थित सीएम के सरकारी आवास की शक्ल बदलने पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सूत्रों का दावा था कि दस्तावेज में 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 बार में राशि खर्च की गई।
दस्तावेज के मुताबिक किए गए कुल खर्च (रुपये में)
आंतरिक सजावट पर 11.30 करोड़
पत्थर और संगमरमर के फर्श पर 6.02 करोड़
आंतरिक परामर्श पर एक करोड़
विद्युत फिटिंग और उपकरणों पर 2.58 करोड़
अग्निशमन प्रणाली पर 2.85 करोड़
अलमारी पर 1.41 करोड़ रुपये
सामान फिटिंग, रसोई के उपकरणों पर 1.1 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय के लिए स्वीकृत 9.99 करोड़ रुपये के अलावा 8.11 करोड़ रुपये किए गए खर्च
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating