दून का तापमान बढ़ा, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंडक में राहत, दिन में गर्मी का सामना
दून में सुबह-शाम को हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिनभर चटख धूप खिलने के कारण दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है। अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने दोपहर बाद करवट बदल ली। ठंडी हवा संग बादलों की आवाजाही रही। अधिकतम तापमान 24.5 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों को गरम कपड़े पहनने के लिए विवश होना पड़ा। पहाड़ में नवंबर प्रथम सप्ताह से मौसम में परिवर्तन आने लगा है। सुबह जहां जिला मुख्यालय के आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं ठंडी हवा भी चलती रही। मौसम परिवर्तन के कारण ठंड से बचने के लिए लोगों को स्वेटर व जैकेट वगैरह का सहारा लेना पड़ा। इधर मौसम में उतार- चढ़ाव के कारण सर्दी- जुकाम व सांस रोग के साथ ही जोड़ों के दर्द आदि बीमारियां बढ़ रही है। मौसम के रुख को देखते हुए कम ही संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार पहुंचे। इससे अन्य दिनों की तुलना में बाजार में रौनक कम ही रही। विगत दिवस अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बागेश्वर में झमाझम बारिश
बागेश्वर में सोमवार अपराह्न मौसम ने करवट बदली है। कपकोट तथा दुगनाकुरी में झमाझम वर्षा हुई। ओलावृष्टि के साथ ही पिंडारी ग्लेशियर जीरो प्वाइंट में मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना प्रबल है। सुबह कोहरा छाया रहा। 10 बजे बाद हल्की धूप निकली। अपराह्न बाद बाछल छा गए। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में वर्षा तथा ओलावृष्टि हुई। दुगनाकुरी तहसील के कई गांवों में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating