धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के शेष आठ महीनों के लिए सरकार 41 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान कर सकती है।
लेखानुदान में सरकार ने 62 हजार 46 करोड़ रुपये से अधिक के बजट अनुमान में से 21 हजार 116 करोड़ से अधिक की धनराशि चार महीने के लिए स्वीकृत की थी। बजट प्रस्ताव के अलावा विधानसभा में पेश होने से पहले कैबिनेट में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा कैबिनेट में कृषि विभाग की मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव भी आ सकता है। राज्य पशुधन मिशन योजना का ड्राफ्ट भी तैयार है और इसके भी कैबिनेट के समक्ष लाए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग एलोपैथी डॉक्टरों के आ जाने के बाद अधिसंख्य हो गए 80 दंत चिकित्सकों को दंत चिकित्सक संवर्ग में समायोजित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।

More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating