DG शिक्षा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दें दी वॉर्निंग, छात्र-छात्राओं को जल्द निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं
भारत सरकार एवं राज्य सरकार की प्रत्येक बच्चें तक शिक्षा पहुंचाने के दृष्टिगत निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक सम्बन्धी महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती है।
छात्र-छात्राओं को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर निर्देश दिये जाते रहे हैं, किन्तु दिनांक 05 जून, 2022 की समीक्षा बैठक में संज्ञानित हुआ है कि कतिपय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अभी तक भी निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई है, जो अत्यंत खेद का विषय है। जबकि छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराया जाना शिक्षण अधिगम प्रकिया का एक महत्वपूर्ण अवयव है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
अतः छात्र-छात्राओं को समयान्तर्गत निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराने पर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड सहित उनके अधीनस्थ समस्त अधिकारी (निदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी) व कार्मिक (शैक्षिक संवर्ग को छोड़कर), जो निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक प्रक्रिया में सम्मिलित हैं, के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाती है। प्रत्येक स्तर से छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण सम्बन्धी पत्र प्राप्त होने व प्राप्त प्रमाण पत्र का भली-भांति परीक्षण / संतुष्ट होने पर ही वेतन आहरण के सम्बन्ध में निर्णय लिया जायेगा।

More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating