उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर से गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की पवन हंस के साथ वार्ता अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका किराया भी तय हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गौचर व उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा शुरू करने की घोषणा गत माह की थी। इस सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को कम समय में सफर करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सीएम धामी ने अल्मोड़ा बस हादसे पर अधिकारियों से की बातचीत, बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश सीएम धामी ने दुर्घटना के बाद की राहत कार्यों को प्राथमिकता दी, मृतकों के परिवारों को मदद