रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा,6908 रुपये बोनस और संविदा कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि
परिवहन निगम ने रोडवेज के स्थायी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर 6908 रुपये बोनस का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालकों को 1184 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, परिवहन निगम में कार्यरत 4800 ग्रेड-पे तक के स्थायी कर्मचारियों को दिवाली तदर्थ बोनस के तौर पर 6908 रुपये की राशि मिलेगी। सभी कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान संबंधित डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा। वहीं, निगम के विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों को 2023-24 की उत्पादकता के आधार पर 1184 रुपये का विशेष दिवाली प्रोत्साहन दिया जाएगा।
चालक-परिचालक के लिए मैदानी मार्गों पर 56 हजार, पर्वतीय मार्गों पर 36 हजार और मिश्रित मार्गों पर 46 हजार किलोमीटर अर्जित करने पर यह प्रोत्साहन दिया जाएगा। अर्जित किमी की गणना में अप्रैल 2023 के बाद जिस किमी के आधार पर वेतन का भुगतान किया गयाा है, वह शामिल किया जाएगा।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating